धार्मिक स्थल पर सत्संगियों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, कई घायल, देखे वीडियो ..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 3 Second

न्यूज़ डेस्क : आगरा के दयालबाग क्षेत्र में रविवार को सत्संगी लोगों और आगरा पुलिस के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में सत्संगियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी लाठी चार्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार सत्संग सभा दयालबाग के वरिष्ठ पदाधिकारी का एक इशारा और सत्संगियों की सेना पुलिस पर टूट पड़ी। रविवार शाम को पुलिस पर हुए पथराव के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ तो लोग चौंक उठे।

आगरा पुलिस ने शनिवार को दयालबाग इलाके में सरकारी जमीन और रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला कर हटा दिया था. जिसके बाद सभा के लोगों ने दोबारा वहां गेट लगा दिया. बाद में पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस वहां दोबारा कब्जे को हटाने पहुंची. इस दौरान सत्संगियों ने पुलिस को चारो ओर से घेर लिया और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी. जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दी।

दयालबाग में पुलिस ने अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया तो सत्संगियों ने उसे दोबारा खड़ा कर दिया. अंत में दोनों के बीच टकराव भी हुआ. फिलहाल पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ दिया है. साथ ही तहसील में कागज दिखाने के लिए पुलिस ने 24 घंटे का समय दिया है। हालांकि अभी भी इलाके में सुरक्षा बल मौजूद है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीआरओ अस्थायी श्रमिकों के शव भी घर पहुंचाए जाएंगे

Share on Social Mediaसीमा सड़क संगठन (बीआरओ) में कार्यरत अस्थायी श्रमिकों के निधन होने पर भी उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचाया जाएगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बाबत स्वीकृति दे दी है. अब तक इनका अंतिम संस्कार कार्यस्थल पर भी कर दिया जाता था. रक्षा मंत्री ने अस्थायी कर्मचारियों […]