जंगल को जलते देख सीसीएफ ने डीएफओ के साथ बुझाई आग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 47 Second

 वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा प्रदेश के वन क्षेत्रों में अग्नि से सुरक्षा हेतु निरंतर निगरानी रखी जा रही है। इस तारतम्य में विगत दिवस मुख्य वन संरक्षक सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन मंडलाधिकारियों के साथ वन क्षेत्र का सघन भ्रमण कर मौके पर जंगल में लगी आग को बुझाने में स्वयं दल के साथ जुटे रहे। साथ ही वन क्षेत्रों में अग्नि सुरक्षा हेतु आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।

मुख्य वन संरक्षक श्रीवास्तव के दल द्वारा विगत दिवस सरगुजा के लुण्ड्रा परिक्षेत्र के हाथी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। वहां महुआ एकत्र कर रहे ग्रामीणों को वनों में आग न लगाने की समझाइश दी गई। इसके पश्चात बलरामपुर के राजपुर परिक्षेत्र में लगी आग को दल द्वारा तत्परता से पहल करते हुए आग को बुझाया गया। इस दौरान डीएफओ सरगुजा पंकज कमल तथा डीएफओ बलरामपुर विवेकानंद झा भी उपस्थित थे। मुख्य वन संरक्षक श्रीवास्तव द्वारा वन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रामानुजगंज रोपनी का भी निरीक्षण किया गया और वहां विभागीय अमले को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साबुन फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 6 दमकलों ने 15 लोड पानी और फोम डालकर घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

Share on Social Mediaदुर्ग जिले में गुरुवार रात एक साबुन की फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की उसे देखकर वहां हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट, नगर निगम की दमकल वाहनों को भेजा गया। इन दमकल वाहनों ने 12-15 लोड पानी व फोम […]

You May Like