कलयुगी बेटा बना मां का हत्यारा, वारदात के बाद पहुंचा पुलिस स्टेशन, इलाके में फैली सनसनी

rashtra path
Share on Social Media

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के कारण एक कलयुगी बेटे ने अपनी 65 साल की मां की बेरहमी से हत्या कर दी. (Chhattisgarh Crime News) घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले ने और भी गंभीर रूप ले लिया. यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है.   जानकारी के मतुाबिक, पुलिस ने आरोपी बेटे को तत्काल हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. घर के अंदर महिला का शव लहूलुहान हालत में मिला. सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

लकड़ी के पटिया से किया जानलेवा हमला

मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा (65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम धनेश्वर प्रसाद वर्मा (42 वर्ष) बताया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. साथ ही, घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था, इस बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस पड़ोसियों और परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम को समझने का प्रयास कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलासपुर बादाम कांड में नया खुलासा : NOC के बदले पैसे मांगने का आरोप, विवादित वीडियो हो रहा वायरल

Share on Social Media बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बिलासपुर बादाम कांड में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की वरिष्ठ सहायक पूनम बंजारे का एक और विवादित वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस वीडियो में एनओसी जारी करने […]