साबुन फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 6 दमकलों ने 15 लोड पानी और फोम डालकर घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, लाखों का नुकसान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

दुर्ग जिले में गुरुवार रात एक साबुन की फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की उसे देखकर वहां हाहाकार मच गया। सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट, नगर निगम की दमकल वाहनों को भेजा गया। इन दमकल वाहनों ने 12-15 लोड पानी व फोम का प्रेशर मारने के बाद कई घंटों में आग पर काबू पाया। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। हादसा खुर्सीपार क्षेत्र स्थित सूरी सोप उद्योग फैक्ट्री में हुआ।

बताया जा राह है कि कंपनी का संचालक हरीश सूरी रात 8.30 बजे फैक्ट्री को बंद करने के बाद घर चला गया था। इसके बाद ही वहां आग लगी। अगर यह आग वर्किंग पीरियड में होती कई लोगों की जाने भी जा सकती थीं। जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां प्रिया सोप नाम से कपड़ा धोने की साबुन बनाती थी। इस फैक्ट्री में काफी संख्या में मजदूर काम भी करते हैं। हरीश सूरी पिछले 30 सालों से साबुन का कारोबार करता आ रहा है। आग कैसे लगी इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा है। पुलिस का कहना है वह मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आग लगने का कारण पता चलेगा।

आग से पूरे क्षेत्र में फैली दहशत

साबुन फैक्ट्री आग इतनी भयंकर थी कि लगभग 6 दमकल मिलकर भी आग पर काबू नहीं पा रहीं थी। पूरी फैक्ट्री आग की लपटों में घिर गई थी। रात लगभग 9 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आना शुरू हुईं और देर रात 2 बजे तक आग बुझाने का कार्य चला। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

50 से अधिक लोग लगे रहे आग बुझाने में

फैक्ट्री में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसको बुझने 50 लोग लगे रहे। बड़ी आग होने के चलते मौके पर पुलिस अधिकारी सहित नगर सेना के डिप्टी कमांडेंट नागेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उनके आने से दमकल कर्मियों का हौसला और बढ़ गया। उन्होंने पूरे जोश के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के बाद दमकल वाहनों को कई बार पानी लेने जाना पड़ा। यहां तक की दमकल वाहनों को पानी भरने के लिए पानी की किल्लत का सामना तक करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ में लू जैसे हालात, मुंगेली में गर्मी लगातार तीसरे दिन 42 डिग्री पार; अप्रैल के शुरू में मिलेगी थोड़ी राहत

Share on Social Mediaपिछले 11 सालों में मार्च में दूसरी बार राजधानी सबसे ज्यादा तपी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। वहीं 30 मार्च 2017 में भी रायपुर का अधिकतम तापमान 2022 की तरह 41.6 डिग्री ही रिकार्ड किया […]

You May Like