भारत-न्यूजीलैण्ड अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 19 Second

आज शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैण्ड एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी। सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी को उक्त क्रिकेट मैच के टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त लोगों को पकड़ने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिनांक 19.01.2023 को थाना सिविल लाईन क्षेत्र के कटोरा तालाब पास टिकटों की कालाबाजारी करते कुरूद धमतरी निवासी राहुल वारयानी एवं आकाश वारयानी को पकड़कर उनके कब्जे से 25 नग टिकट तथा दिनांक 20.01.2023 को थाना टिकरापारा क्षेत्र के पचपेढ़ी नाका पास टिकटों की कालाबाजारी करते रायपुर निवासी तनमय जैन एवं अमनदीप सिंह को पकड़कर उनके कब्जे से 19 नग टिकट जप्त कर चारों व्यक्तियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन एवं टिकरापारा में प्रतिबंधात्मक धाराआंे के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

*इस प्रकार 02 दिनों में टिकटों की कालाबाजारी करने वाले 04 व्यक्तियों से कुल 44 नग टिकट जप्त किया गया है।

*रायपुर पुलिस द्वारा टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर पैनी नजर रखीं जा रहीं है, टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।*

कार्यवाही

01. राहुल वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 27 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी।

02. आकाश वारयानी पिता प्रकाश वारयानी उम्र 25 साल निवासी कुरूद गांधी चैक थाना कुरूद जिला धमतरी।

03. तनमय जैन पिता सुभाष जैन उम्र 22 साल निवासी पचपेड़ी नाका सुधर्म जैन विहार टिकरापारा रायपुर।

04. अमनदीप सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम्र 26 साल निवासी महावीर नगर गुरूद्वारा के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 साल पुराने सरकारी वाहनों पर स्क्रैप पॉलिसी नियम लागू नहीं होगा

Share on Social Mediaव्हीकल स्क्रैप पॉलिसी के तहत आगामी एक अप्रैल से 15 साल की आयु पूरी कर चुके वाहन सड़कों पर नहीं चल सकेंगे, लेकिन सरकार ने आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था और देश के रक्षा क्षेत्र से जुड़े 15 साल पुराने वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा. यानी […]

You May Like