केरल-कर्नाटक से पांच हवाला कारोबारी गिरफ्तार

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

देश में पीएफआई पर सरकार ने बैन लगा रखा है, लेकिन कई राज्यों में उसकी गतिविधियां अभी भी जारी हैं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को केरल और कर्नाटक से फुलवारीशरीफ पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) मामले में पांच हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया.

एजेंसी का कहना है कि पीएफआई के फंडिंग-बाय-हवाला मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ है, जिसकी जड़ें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में थीं. यह बिहार व कर्नाटक से चल रहा था. आरोपियों की पहचान मोहम्मद सिनान, सरफराज नवाज, इकबाल, अब्दुल रफीक एम और आबिद के एम शिवशंकर के रूप में हुई है. इससे पहले इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जब वे पिछले साल जुलाई में पटना के फुलवारीशरीफ में जुटे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कराची में होली खेल रहे हिंदू छात्रों पर हमला, 15 घायल

Share on Social Mediaकराची . पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय में मंगलवार को होली मना रहे हिंदू छात्रों पर कट्टरपंथियों ने हमला कर दिया. इस घटना में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के 15 छात्र घायल हो गए. इससे पहले सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय में भी 15 हिंदू छात्रों को होली मनाने के […]