विपक्ष अपने ही सहयोगियों के विश्वास को परख रहा PM मोदी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 20 Second

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) खुद अविश्वास से भरा हुआ है. उन्होंने कहा, अपने घटक दलों के विश्वास को परखने के लिए विपक्ष उनके नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है.

पार्टी सांसदों से आह्वान लोकसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्ष को जमकर आड़े हाथ लिया. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने सांसदों को विपक्ष पर जमकर हमला बोलने का संदेश देते हुए कहा, 2024 के चुनावों से पहले आखिरी गेंद पर छक्का जरूर लगाएं.

सेमीफाइनल में जीत की बधाई दी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडिया’ करार दिया और दिल्ली सेवा बिल पर मतदान में सेमीफाइनल जीत के लिए पार्टी के राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी. मोदी ने कहा, विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में मतदान को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले का सेमीफाइनल बताया था. प्रधानमंत्री मोदी ने इस सिलसिले में लोकसभा में होने वाली बहस पर चर्चा की.

भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म करने का समय मोदी ने 2018 के भाषण का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने विपक्ष से 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही थी. प्रधानमंत्री ने कहा, उनके नेता सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने वंशवादी, तुष्टिकरण और भ्रष्ट राजनीति से इसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया. यह समय भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को खत्म करने का है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आतिशी को सेवा-सतर्कता विभाग की भी जिम्मेदारी

Share on Social Mediaनई दिल्ली. संसद में दिल्ली सेवा विधेयक पास होने के अगले ही दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया. शिक्षा मंत्री आतिशी को सेवा और सतर्कता विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें यह विभाग सौरभ भारद्वाज से लेकर सौंपे गए […]

You May Like