विकास विरोधी लोग जात-पात के नाम पर आज भी बांट रहे: मोदी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

ग्वालियर/जयपुर. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को विकास विरोधी राजनीति के लिए कांग्रेस पर तीखा वार किया. उन्होंने कहा, इन लोगों ने हमेशा गरीबों की भावनाओं से खिलवाड़ किया. वे पहले भी जात-पात के नाम पर लोगों को बांटते थे और आज भी यही पाप कर रहे हैं. बिहार में जातीय गणना जारी होने के कुछ घंटों बाद ग्वालियर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह आरोप लगाए.

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई सोच या रोडमैप नहीं है. साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा के विरोधी दलों को वैश्विक मंचों पर आजकल देश की हो रही प्रशंसा पसंद नहीं है. आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिखता है, लेकिन जो राजनीति में उलझे हैं और जिन्हें कुर्सी के सिवाय कुछ नजर नहीं आता है. उन्होंने कहा, मोदी ने गारंटी दी है कि अपनी सरकार के अगले कार्यकाल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में एक नाम हमारे हिन्दुस्तान का होगा. इससे भी सत्ता के भूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है.

उधर, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट संकेत दिए कि पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में पेश नहीं करेगी. उन्होंने कमल के निशान को ही पार्टी की उम्मीद और उम्मीदवार बताया. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब पार्टी राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित तमाम नेताओं को एकसाथ लाने में जुटी है. राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश के जातिगत आंकड़े जानना जरूरी: राहुल

Share on Social Mediaनई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार में जाति आधारित गणना के आंकड़े सामने आने के बाद सोमवार को कहा कि देश के भी जातिगत आंकड़े जानना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जिनकी जितनी आबादी है, उन्हें उनका उतना हक मिलना चाहिए. कांग्रेस सांसद […]

You May Like