पार्टी का प्रदर्शन तीनों राज्यों में निराशाजनक खड़गे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक है. पार्टी नतीजों से उबरेगी और वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया गठबंधन के साथ मजबूत तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी.

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने तेलंगाना में पार्टी को बहुमत मिलने पर उन्होंने मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को मत देने वाले मतदाताओं को भी शुक्रिया. इन तीनों राज्यों में जो नतीजे आए हैं उसमें कोई शक नहीं है कि परिणाम निराशा से भरा है. एक्स पर पोस्ट में खड़गे ने कहा कि तीनों राज्यों में खुद को आगे के चुनावों में खड़ा करेंगे.

वहीं, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा जनादेश का हम सम्मान करते हैं.

Next Post

विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी राहुल गांधी

Share on Social Mediaकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई जारी रखेंगे. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते […]

You May Like