विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी राहुल गांधी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं तथा विचारधारा की लड़ाई जारी रखेंगे.

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं, विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी. तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद. प्रजाला तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे. सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया. उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिए वहां की जनता का आभार जताया और मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना में पार्टी की हार को लेकर कहा कि जनता का फैसला सिर माथे पर है.

Next Post

मोदी के चेहरे पर जनता ने पूरा भरोसा जताया

Share on Social Mediaनई दिल्ली . पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के साथ बिना चेहरे के चुनाव लड़ने की भाजपा नेतृत्व की चुनावी रणनीति पूरी तरह से खरी उतरी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसने बड़ी जीत हासिल की है, जबकि […]