SIR के तहत नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी, 1.33 लाख से अधिक से दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 10 Second

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला रायपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के अंतर्गत नो-मैपिंग (श्रेणी-C) मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं. जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1 लाख 33 हजार 053 नो-मैपिंग मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का आग्रह किया गया है. विधानसभावार आंकड़ों के अनुसार धरसींवा विधानसभा क्षेत्र (47) में 8,896, रायपुर ग्रामीण (48) में 39,835, रायपुर नगर पश्चिम (49) में 46,675, रायपुर नगर उत्तर (50) में 17,416, रायपुर नगर दक्षिण (51) में 12,495, आरंग (52) में 3,531 और अभनपुर (53) विधानसभा क्षेत्र में 4,205 नो-मैपिंग मतदाता चिन्हांकित किए गए हैं. जिला निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 30 दिसंबर 2025 तक कुल 3,570 मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा चुके हैं. शेष मतदाताओं को भी चरणबद्ध तरीके से नोटिस जारी किए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, 3 जनवरी 2026 से जिले में कुल 116 अधिकारियों द्वारा जारी नोटिसों पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. संबंधित मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धमतरी जिला: वर्ष 2025 में विकास की सशक्त यात्रा

Share on Social Media आलेख: एस. आर. पाराशर धमतरी । वर्ष 2025 धमतरी जिले के लिए समग्र, समावेशी एवं सतत विकास का स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरा। दूरदर्शी जिला प्रशासन, संवेदनशील शासन व्यवस्था तथा राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी समन्वय से जिले ने अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, कृषि उन्नयन, सामाजिक […]

You May Like