नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर सेट डिजाइनर नितिन देसाई, ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘लगान’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों में किया था काम …

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड से एक बार फिर दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई देर रात खुदकुशी कर ली। वह 82 साल के थे। मिली जानकारी के अनुसार नितिन देसाई का शव मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में संदिग्ध हाल में मिला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या की दो वजहें सामने आ रही हैं। एक आर्थिक तंगी, दूसरी मेडिकल प्रॉब्लम। हालांकि, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घरगे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, ‘आज सुबह, नितिन देसाई का शव एनडी स्टूडियो में फांसी पर लटका हुआ पाया गया. हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को चार बार नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। अपने दो दशक के करियर में नितिन देसाई ने बॉलीवुड के कई जाने-माने फिल्ममेकर्स संग काम किया, जिनमें संजय लीला भंसाली, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी, आशुतोष गोवारिकर जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लौटाई चिटफंड के पीड़ित निवेशकों की राशि

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री ने चिटफंड पीड़ित निवेशकों के लिए न्याय कार्यक्रम के तहत निवेशकों को पहुंचाई राहत आज 35 हजार 378 पीड़ित निवेशकों को लौटाई गई 4 करोड़ 13 लाख 88 हजार 996 रूपए की राशि अब तक 81 हजार 204 पीड़ित निवेशकों को लौटाई गई  37 करोड़ 92 […]

You May Like