भारत बायोटेक के पास कोरोना वैक्सीन की 25 करोड़ खुराक तैयार हैं

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 45 Second

हैदराबाद में वैक्सीन बनाने वाली दो प्रमुख कंपनियों बायोलॉजिकल ई लिमिटेड (Biological E Ltd) और भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के पास COVID-19 वैक्सीन की लगभग 25 करोड़ डोज तैयार हैं. ऑर्डर मिलने पर इन्हें तुरंत भेज दिया जाएगा. संबंधित कंपनियों के सूत्रों के अनुसार, बायोलॉजिकल ई के पास कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) की 20 करोड़ डोज और भारत बायोटेक के पास कोवैक्सीन (Covaxin) की पांच करोड़ डोज तैयार हैं.

बायोलॉजिकल ई ने अब तक कुल 30 करोड़ डोज बनाईं

बायोलॉजिकल ई के कार्यकारी उपाध्यक्ष (विनिर्माण) डॉ विक्रम पाराडकर ने कहा, ”कंपनी ने केंद्र सरकार से वैक्सीन निर्माण की प्रतिबद्धता की बात कही थी. इसका पालन करते हुए फर्म ने कॉर्बेवैक्स की कुल 30 करोड़ डोज का उत्पादन किया. मार्च 2022 में कंपनी ने सरकार को 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति की थी.” उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में हमारे पास लगभग 20 करोड़ खुराक हैं जो पूरी तरह से टेस्ट की जा चुकी हैं. जब भी हमें आदेश मिलेगा इनकी आपूर्ति कर दी जाएगी. इसके अतिरिक्त हमने एंटीजन की करीब 20 करोड़ खुराक का निर्माण किया है जो हमें कॉर्बेवैक्स के अंतिम उत्पाद को जल्दी से तैयार करने में मदद करेगा.

भारत बायोटेक के पास तैयार हैं 5 करोड़ डोज

भारत बायोटेक के सूत्र ने कहा कि कंपनी के पास कोवैक्सीन की 50 मिलियन से अधिक खुराक शीशियों में उपलब्ध है. साथ ही ड्रग सब्सटेंस के रूप में 20 करोड़ से अधिक खुराक हैं. उन्होंने कहा, “उत्पाद की मांग को पूरा करने के लिए अतिरिक्त उत्पादन क्षमता भी उपलब्ध है.” कोवैक्सीन भारत की स्वदेशी COVID-19 वैक्सीन है. इसे भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के सहयोग से विकसित किया है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चीकू से बने होममेड फेस मास्क से आप भी पा सकती हैं ग्लोइंग स्किन

Share on Social Mediaइस फेस पैक के बारे में सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा. लेकिन असल में चीकू का फेस पैक आपके चेहरे और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. जी हां, इसकी खास बात यह है कि चीकू में पानी की अच्छी मात्रा होती है जो त्वचा […]

You May Like