आ गई रंग बदलने वाली कार

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 24 Second

यह साल थोड़ा अलग है. सोनी होंडा मोबिलिटी (एसएचएम), जापानी कंपनियों के बीच एक नवगठित संयुक्त उद्यम है, जिसने नई इलेक्ट्रिक कार का अनावरण किया है. इस तकनीक के तहत 45 सेंसर और कैमरे कार के अंदर और बाहर लगाए गए हैं, ताकि बाधाओं का पता लगाया जा सके और चालक की स्थिति की निगरानी की जा सके. अफीला नामक यह कार दो साल में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी.

बीएमडब्ल्यू ने आई-विजन डी नामक एक कार का प्रदर्शन किया है, जो चलते-फिरते अपना रंग बदल सकती है. कार के एक्सटीरियर में 240 कलर ई-इंक टेक्नोलॉजी आधारित पैनल हैं, जिनमें से प्रत्येक में 32 रंग विकल्प हैं. ई-इंक वही तकनीक है, जिसका इस्तेमाल ऑमेजन के किंडल ई-रीडर्स के स्क्रीन पर होता है. इसके अलावा यह कार सड़क से जुड़ी जानकारी और अनुमान लगाने व बताने में भी सक्षम है.

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक मेले में नए सेंसर और कैमरा सिस्टम प्रदर्शित किए गए हैं, जो उपयोगकर्ता की सुरक्षा बढ़ा सकते हैं और संकट के समय चालकों और यात्रियों की सहायता कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, संकट के समय कार का सिस्टम कार मालिक और कार निर्माता कंपनी को परस्पर जोड़ देता है, जिससे समस्या से बचने में सुविधा होती है. कारों को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. मेले में कारों को देखकर लगता है कि भविष्य में यात्रा बहुत सुरक्षित होने वाली है. कार सुरक्षा से लेकर एयरबैग सिस्टम तक को दुरुस्त किया जा रहा है.

कारों के अलावा, सीईएस 2023 में मोटरसाइकिलों में भी नवाचार देखने को मिले हैं. जापानी स्टार्टअप आईसीओएमए ने टाटामेल नामक एक नई इलेक्ट्रिक बाइक के साथ शुरुआत की है. 3डी-प्रिंटेड भागों से बने बाइक का मॉडॺूलर डिजाइन इसे सूटकेस की तरह मोड़कर घर के अंदर रखने की अनुमति देता है. यह बाइक सीमित पार्किंग वाले शहरों के लिए कारगर है.

चीनी फर्म डेविंसी मोटर ने डीसी100 को भी प्रदर्शित किया है, जो भविष्य की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है, जिसे केवल 3 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ने के लिए डिजाइन किया गया है, यह बाइक 200 किमी प्रति घंटे तक की गति को छू सकती है. भारतीय स्टार्टअप अजनालेंस ने मिश्रित रियलिटी प्लेटफार्म अजना विद्या का प्रदर्शन किया, यह कौशल विकास को समर्पित तकनीक है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनवरी के आखिरी सप्ताह में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

Share on Social Mediaप्रदेश में हवा की आगमन की दिशा परिवर्तित होकर पूर्वी हो गई है. इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो गई. अब तापमान में वृद्धि का सिलसिला शुरू हो सकता है. बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के उत्तर भाग के […]