पुलिस की शर्मनाक हरकत : थाने में नाबालिग के उतरवाए कपड़े, छेड़छाड़ करने वाले के सामने ही खींचे फोटो..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

न्यूज़ डेस्क : जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां छेड़छाड़ और मारपीट की नाबालिग पीड़िता के साथ जांच के नाम पर पुलिस वालों ने शर्मसार कर देने वाली हरकत कर दी है।आपको बता दे की यह शर्मसार करने वाला मामला का कानपुर का है। इस घटना का नाबालिग के दिमाग पर ऐसा बुरा प्रभाव पड़ा है कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र का है। उधर, मामले की जानकारी होने पर कानपुर पुलिस कमिश्नर ने एडीसीपी दक्षिण और घाटनपुर के एसीपी को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में आरोपी सही पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

किसान पिता ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। गांव में रहने वाला अमन कुरील बेटी को स्कूल आते-जाते या घर से निकलने पर छेड़खानी करता है। उनकी बेटी की फोटो भी एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर दिया था। एक दिन फोन छीनकर उससे मारपीट भी की थी।

घर में शिकायत करने के बाद भी अमन अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो तीन सितंबर को साढ़ थाने में उसके खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अमन के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।
आरोप है कि पुलिस ने बेटी को भी थाने बुलाया। यहां महिला कांस्टेबल ने जांच के नाम पर आरोपी के सामने ही बेटी के कपड़े उतरवा दिए। इससे वह तनाव में आ गई और तबीयत बिगड़ गई। तीन दिन से वह हैलट अस्पताल में भर्ती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

CG Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची में 31नामो पर लगी मुहर, इन्हे मिलेगी टिकट !

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है। सभी प्रमुख पार्टियों द्व्रारा अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है। चुनावी साल में राजनैतिक हल – चल भी तेज़ हो गई है। इसी बीच सूत्रों से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। कांग्रेस के 31 प्रत्याशियों […]

You May Like