रायपुर में नवरात्र और दशहरा को लेकर गाइडलाइन जारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 58 Second

रायपुर. रायपुर जिला प्रशासन ने नवरात्रि को लेकर गाइडलाइन जारी की है. जिसके मुताबिक गरबा और डांडिया नाइट जैसे आयोजन में सिर्फ परिवार के साथ जाने वाले लोगों और कपल को ही एंट्री दी जाएगी. गरबा कार्यक्रम और पंडाल में केवल धार्मिक गाने बजाने की अपील की गई. आयोजन के दौरान गाड़ियों में डीजे और धुमाल बजाने की अनुमति नहीं है.

अनावृक्ति एवं असमाजिक तत्वों से बचाव, पंडाल में कैमरा लगाने का सुझाव समितियों को दिया गया. पंडाल का निर्माण सार्वजनिक स्थल रोड को घेरकर नहीं किया जायेगा. सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग किया जा सकता है. रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

सार्वजनिक स्थल में तेज आवाज में डीजे धुमाल जैसे ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग करते पाये जाने पर जब्ती एवं राजसात किये जाने की कार्यवाही की जायेगी. दुर्गा माता मूर्ति का विसर्जन की अनुमति दशहरा एवं दशहरा के अगले दिवस तक ही होगी.

रामगत्या एवं डांडिया जैसे आयोजनों में पास के माध्यम से केवल परिवार के साथ जाने वाले अथवा कपल को ही एंट्री दिया जाये. किसी प्रकार के विवाद जैसी स्थिति निर्मित न हो साथ ही आयोजन स्थल में पर्याप्त वालेंटियर की व्यवस्था किया जाये. रासगरबा एवं डांडिया जैसे आयोजनों तथा दुर्गा माता के पंडालों में केवल धार्मिक मानों को चलाया जाये. मुर्ति आगमन, स्थापना तथा विसर्जन के दौरान न्यायालय तथा शासन के निर्देश के आधार पर केवल ग्रीन पटाखे फोडने की अनुमति होगी. आयोजन स्थल में विद्यतु विभाग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिये जाने हेतु सभी को निर्देशित किया गया.

नवरात्रि त्योहार के दौरान सम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी. साथ ही असामाजिक तत्वो अथवा अस्त्र शस्त्र का प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की जानकारी संबंधित थानों में दिये जाने की अपोल प्रशासन द्वारा की गई. नवरात्री त्योहार को शांतिपूर्वक एवं सर्व समाज को एक साथ मिलकर मनाये. जाने की अपील की गई.

प्रशासन द्वारा जिले प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का पालन किये जाने हेतु उपस्थित सभी लोगों से आपील की गई. बैठक में एन आर साहू अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी रायपुर लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, रायपुर मयंक गुर्जर (P5). सी.एस.पी. आजाद चौक, मनोज घुसी.एस.पी. सिविल लाइन, योगेश साहू, सी.एस.पी. कोतवाली, अविनाश मिश्रा. सी. एम.पी. उरला सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं सर्व गुजराती समाज के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे.

 

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

न्यूजक्लिक के फाउंडर और HR हेड को हाईकोर्ट से झटका याचिका खारिज

Share on Social Mediaदिल्ली हाईकोर्ट ने आज वेब पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को बड़ा झटका दिया है. हाईकोर्ट ने पुरकायस्थ और अमित चक्रवर्ती की दिल्ली पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी और दोनों को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के ट्रायल कोर्ट के […]