राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने किया मतदान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

70 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान जारी है. इसी बीच राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी सिहावा भवन मतदान केंद्र में मतदान किया. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं. उन्होंने भी मतदान किया.

बता दें कि, दूसरे चरण के मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 81 लाख 41 हजार 624 पुरुष मतदाता, 81 लाख 72 हजार 171 महिला मतदाता तथा 684 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. सुगम मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 18 हजार 833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र हैं जहां सिर्फ महिला मतदान कर्मी ही पदस्थ रहेंगी.

इन 70 विधानसभा सीटों पर मतदान

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में भरतपुर-सोनहट, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, सामरी, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर, सीतापुर, जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार, मरवाही, कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी, अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चंद्रपुर, जैजैपुर, पामगढ़, सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग, अभनपुर, राजिम, बिन्द्रानवागढ़, सिहावा, कुरूद, धमतरी, संजारी-बालोद, डौंडीलोहारा, गुण्डरदेही, पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे.

Next Post

1 बजे तक वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा जारी

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023  के दूसरे चरण के 70 सीटों में मतदान जारी है. सुबह 8 से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं. इस बीच निर्वाचन आयोग ने 1 बजे तक के वोटिंग के आंकड़े जारी […]

You May Like