यूपी में रघुराज प्रताप भी लड़ेंगे चुनाव, जदलो के 11 उम्मीदवार के नाम का ऐलान

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने आज लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करके विधान सभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस दौरान विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 11 प्रत्याशियों के नाम का की घोषणा भी की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे पर खुद राजा भैया नही पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र सरोज के मुताबिक शुभ मुहूर्त में यह 11 सदस्यों की सूची जारी की जा रही है। जल्द ही बाकी बची सीट के प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
यह है 11 प्रत्याशियों की लिस्ट

1.रघुराज प्रताप सिंह – कुंडा – प्रतापगढ़,

2.विनोद सरोज – बाबागंज – कुंडा,

3.डॉ सुधीर राय – सोरांव – प्रयागराज,

4.लक्ष्मी नारायण जायसवाल – फाफामऊ – प्रयागराज,

5.विजय चौधरी अहिरवार – उरई – जालौन,

6.डॉ श्याम नारायण वर्मा – गौरा – गोंडा,

7.मो. हजरतदीन अंसारी – कैसरगंज – बहराइच,

8.बृजेश सिंह राजावत – माधौगढ़ – जालौन,

9.शैलेन्द्र मिश्र – बिलसी – बदायूं,

10.वीरेंद्र मौर्य – रॉबर्ट्सगंज – सोनभद्र,

11.धीरज धोबी – जलेसरगंज – एटा

Next Post

ओमिक्रॉन की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां रद्द

Share on Social Media ओमिक्रॉन की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां रद्द कर दी गई हैं। प्रधानमंत्री को आज पंजाब के फिरोजपुर में रैली करनी थी। मौसम खराब होने की वजह से वे बठिंडा एयरपोर्ट से फिरोजपुर सड़क के रास्ते से पहुंचे थे। इसके कुछ देर बाद उनकी […]