नेपाल विमान दुर्घटना में 5 भारतीयों समेत 68 मरे

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

काठमांडू . नेपाल के पोखरा में रविवार सुबह बड़ा विमान हादसा हुआ. येती एयरलाइंस का विमान हवाईपट्टी पर उतरने से महज 10 से 20 सेकंड पहले पहाड़ी से टकरा गया जिससे उसमें आग लग गई और वह खाई में जा गिरा. दर्दनाक हादसे में पांच भारतीयों समेत 68 लोगों की मौत हो गई. विमान में चालक दल के चार सदस्यों समेत कुल 72 लोग सवार थे.

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, विमान ने सुबह 1033 बजे काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी. सुबह करीब 11 बजे पोखरा हवाईअड्डे पर उतरते समय विमान पुराने हवाईअड्डे और नए हवाईअड्डे के बीच अनियंत्रित होकर सेती नदी की खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ नेपाल ने एक बयान में कहा कि मैकेनिकल खराबी की वजह से यह हादसा हुआ. उड़ान से पहले सभी तकनीकी जांच पूरी की गई थी.

एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने कहा, चार और शवों को खोजने के प्रयास देर रात तक जारी रहे. हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नहीं है. विमान में नवजात भी थे. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. दुर्गम स्थल होने के कारण बचाव अभियान में कई दिक्कतें आईं. दुर्घटनास्थल के आसपास बड़ी संख्या में लोग भी एकत्रित हो गए थे. इस वजह से एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियों को भी वहां पहुंचने में परेशानी आई.

सभी भारतीयों की पहचान

हादसे के बाद भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि विमान में पांच भारतीय सवार थे। दूतावास स्थानीय प्राधिकारियों के संपर्क में है और स्थिति पर नजर रख रहा है। वहीं, एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि पांच भारतीयों में अभिषेक कुशवाहा, विशाल शर्मा, अनिल कुमार राजभर, सोनू जायसवाल गाजीपुर के रहने वाले थे, जबकि संजय जायसवाल सीतामढ़ी निवासी थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आतंकियों ने युवक को नौ टुकड़ों में काटा था

Share on Social Mediaनई दिल्ली . स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार आतंकियों ने अपनी क्षमता को दिखाने के लिए एक अंजान युवक के नौ टुकड़े किए थे. इस बात का खुलासा आतंकियों ने किया है. वहीं, पुलिस ने मृतक युवक की पहचान भी कर ली है. फिलहाल शव के अन्य टुकड़े […]

You May Like