लक्स कंपनी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा ,200 करोड़ टैक्स चोरी का मामला

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

अंडर गार्मेन्ट्स बनाने वाली मशहूर कंपनी लक्स इंडस्ट्री के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. ये छापेमारी पश्चिम बंगाल के कोलकाता, तमिलनाडु और नई दिल्ली स्थित ठिकानों पर हो रही है. सूत्रों के मुताबिक 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का मामला है. सूत्रों के मुताबिक छापेमारी कंपनी के टॉप अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर भी हो रही है.

लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था. इसकी स्थापना 1957 में गिरधारी लालजी टोडी ने की थी. कंपनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अंडरगार्मेंट्स बनाती है.

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने पिछले साल इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोप में  14 लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया था. सेबी द्वारा प्रतिबंधित किए गए लोगों में लक्स इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक अशोक तोडी के बेटे उदित तोडी भी शामिल थे. उदित कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पद संभाल रहे थे. सेबी ने मामले में लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2.94 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त करने का आदेश दिया था.

पिछले एक साल से लक्स कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. एक साल में शेयर 20 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. जबकि इस दौरान इंडेक्स निफ्टी में 12 फीसदी की तेजी आई है. गौरतलब है कोलकाता बेस्ट यह कंपनी पहले बिस्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था, यह भारत की प्रमुख अंडरवियर मेकिंग कंपनी है, जिसका मुख्यालय कोलकाता में है.

कारोबार में दबाव की वजह से LUX कंपनी के प्रॉफिट पर असर पड़ा है. कारोबारी साल 2022-23 की अप्रैल जून तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की अप्रैल जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 64 फीसदी फिसल गया था. आंकड़ों के अनुसार कंपना का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 51.5 करोड़ रुपये से घटकर 18.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं आय 567 करोड़ रुपये से घटकर 523 करोड़ रुपये रह गई है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23 सितंबर 2023 राशिफल: आज ही जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Share on Social Mediaमेष राशि आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करना पड़ेगा। नौकरी […]

You May Like