शिंदे गुट के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को सुनवाई को राजी हुई सुप्रीम कोर्ट

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 54 Second

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शिवसेना में टूट के बाद पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित किए जाने के भारतीय निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करने की सहमति दे दी. आयोग के फैसले के खिलाफ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट ने शीर्ष न्यायालय में याचिका दाखिल की है.

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने याचिकाकर्ता की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि मामले की सुनवाई 31 जुलाई को होगी. इससे पहले, याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अमित आनंद तिवारी ने पीठ से मामले पर जल्द सुनवाई करने का आग्रह किया. कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख तय करते हुए याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से शिंदे गुट द्वारा दाखिल जवाब पर अपना प्रत्युत्तर (जवाबी हलफनामा) दाखिल करने को कहा. इस मामले में 22 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.

तत्काल सुनवाई की आवश्यकता बताई ठाकरे गुट ने शीर्ष न्यायालय में कहा कि इस मामले में तत्काल सुनवाई की आवश्यकता है क्योंकि 11 मई को संविधान पीठ द्वारा पारित फैसले के मद्देनजर निर्वाचन आयोग द्वारा लिया गया फैसला पूरी तरह अवैध है. मामले की जल्द सुनवाई की मांग को लेकर दाखिल अर्जी में ठाकरे गुट की ओर से कहा गया कि चुनाव होना है और प्रतिवादी संख्या-1 शिंदे गुट अवैध रूप से पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कर रहा है.

शिंदे गुट को मिला था चुनाव चिह्न भारतीय निर्वाचन आयोग ने 17 फरवरी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘धनुष और तीर’ आवंटित कर दिया. इसके खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट ने याचिका दाखिल की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्ज लेकर भूपेश सरकार धान खरीदती है: कांग्रेस

Share on Social Mediaरायपुर.  प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार का धान खरीदी में कोई योगदान नहीं है. धान खरीदी का पूरा का पूरा पैसा राज्य सरकार के द्वारा वहन किया जाता है. राज्य सरकार मार्कफेंड के माध्यम से विभिन्न बैंको से […]

You May Like