छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र कल से

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल 19 दिसंबर से शुरू होगा और 21 दिसंबर तक चलेगा. 19 से 21 दिसंबर तक कुल 3 बैठके होंगे. विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा. इस कार्यक्रम में राज्यपाल का अभिभाषण होगा. वहीं बताया जा रहा है कि 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होगा.

मिली जानकारी के अनुसार यह अनुपूरक बजट 3 योजनाओं के लिए पेश होगा. शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेंगे, जिसमें किसानों के 2 साल के बकाया बोनस के लिए 2500 करोड़ रुपए, पीएम आवास योजना के लिए 3 हजार करोड़ रुपए, महतारी वंदन योजना के लिए 500 करोड़ का अनुपूरक बजट होगा.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 90 विधायकों के संरक्षक के नाते इस नई जिम्मेदारी में उनका पूरा प्रयास होगा कि विधानसभा का संचालन बेहतर ढंग से हो और प्रदेश के हित में हर विषय विधानसभा के पटल पर गंभीरता के साथ रखे जाएं, जिससे अगले 5 सालों में छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ सके.

Next Post

रायपुर हेरिटेज वॉक श्रृंखला 2 की वॉक दिसंबर 2023 आयोजित की गई

Share on Social Mediaपर्यटन मंत्रालय भारत सरकार के छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय द्वारा प्रोजेक्ट गेटआउट, हेरिटेजवाला और अगोरा इकोटूरिज्म के संयुक्त सहयोग से रायपुर हेरिटेज वॉक श्रृंखला 2 की चतुर्थ वॉक रविवार 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई. छत्तीसगढ़ के इतिहास, विरासत और संस्कृति को बढ़ावा देने और लोगों को […]