कोरिया में न्यूनतम पारा 5 डिग्री पर, कड़ाके की पड़ रही है ठंड

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

बैकुंठपुर. कोरिया में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाएं चलने के कारण न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क गया है. जिससे कोरिया-एमसीबी में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिरने लगा है. वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री है.

कृषि विज्ञान केंद्र मौसम वेधशाला सलका के अनुसार अगले 24 घंटे में ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है. लेकिन विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान में 21 दिसंबर तक बने रहने और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. वहीं 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी राज्यों को प्रभावित करने की संभावना है. जिससे हवा में नमी की मात्रा बढ़ने और हवा की दिशा में परिवर्तन होने की भी संभावना बनी हुई है. हालांकि न्यूनतम तापमान में 22 दिसंबर से वृद्धि होने की संभावना बन रही है.

Next Post

निगम-मंडल में पद पाने के लिए भाजपा नेताओं की फील्डिंग शुरू

Share on Social Mediaरायपुर. प्रदेश में कांग्रेस सरकार के वक्त निगम-मंडलों में हुई नियुक्तियों को रद्द करने के बाद अब भाजपा नेता उन पदों को पाने अपनी फील्डिंग में जुट गए हैं. कई पदाधिकारी और भाजपा नेता प्रदेश भाजपा कार्यालय में संगठन के आला नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं. […]

You May Like