“सूर्यकुमार यादव की खराब प्रदर्शन से कप्तानी खतरे में, अय्यर संभालेंगे टीम”

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 57 Second

नई दिल्ली । भारत को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप-2026 का खिताब दिलाने वाले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है। लगातार खराब फॉर्म के चलते चयनकर्ता अब नए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में सूर्यकुमार की न केवल कप्तानी जा सकती है, बल्कि टीम में उनकी जगह भी खतरे में पड़ सकती है।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, IPL-2026 के बाद जब चयन समिति भारतीय टी20 टीम का चयन करेगी, तब श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने पर फैसला लिया जा सकता है।

आयरलैंड दौरे से दिख सकता है असर

रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ता सूर्यकुमार की लगातार खराब बल्लेबाजी से चिंतित हैं और अगली टी20 वर्ल्ड कप साइकिल में नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। भारत की नई टी20 साइकिल आयरलैंड दौरे से शुरू होने वाली है।

ऐसे में माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हो सकती है और उन्हें सीधे कप्तान की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। भारतीय टीम फिलहाल 2028 टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक-2028 को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं तैयार कर रही है।

सूर्यकुमार ने जताई थी कप्तानी जारी रखने की इच्छा

रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव ने अगले दो वर्षों तक टी20 टीम की कप्तानी जारी रखने की इच्छा जाहिर की थी। हालांकि, उनकी खराब फॉर्म इस राह में सबसे बड़ी बाधा बनती दिख रही है।

टी20 वर्ल्ड कप-2026 में भारत के खिताब जीतने के बावजूद पूरे टूर्नामेंट में सूर्यकुमार की बल्लेबाजी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही थी। इसके बावजूद उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा।

IPL में शानदार रहा अय्यर का नेतृत्व

श्रेयस अय्यर फिलहाल भारतीय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं और लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, आईपीएल में उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है।

उनकी कप्तानी में दिल्ली फ्रेंचाइजी ने साल 2020 में पहली बार आईपीएल फाइनल खेला था। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में खिताब दिलाया। वहीं पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स ने 10 साल बाद फाइनल में जगह बनाई थी। इस सीजन में भी अय्यर पंजाब की कप्तानी संभालते हुए लगातार रन बना रहे हैं और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

भारत ने रचा था इतिहास

भारत ने 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने 2026 में खिताब का सफल बचाव किया। इसी के साथ भारत लगातार दो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बन गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

"संबित मिश्रा संभालेंगे रायपुर निगम की जिम्मेदारी"

Share on Social Mediaरायपुर। रायपुर नगर निगम में नए आयुक्त की नियुक्ति कर दी गई है। 2018 बैच के आईएएस अधिकारी संबित मिश्रा अब नगर निगम की कमान संभालेंगे। वे सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रशासनिक गलियारों में उनकी पहचान फील्ड में सक्रिय रहने वाले और तकनीक आधारित कामकाज को […]