इंदौर में 18 जनवरी को होगा भारत-न्यूजीलैंड वनडे

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 29 Second

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में होने वाले आगामी वनडे मैच के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने टिकट बिक्री की तारीख और टिकटों के कीमत की घोषणा कर दी है। इस बार टिकटों के कीमत में एमपीसीए ने बढ़ोतरी की है और प्रशंसकों को मैच का आनंद उठाने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बता दें कि न्यूजीलैंड और भारत के बीच इंदौर में सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज के पहले दो मैच 11 जनवरी को बड़ौदा में और 14 जनवरी को राजकोट में खेले जाने हैं। एमपीसीए के अनुसार, होलकर स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री शनिवार तीन जनवरी से ऑनलाइन की जाएगी। इन टिकटों की बिक्री सुबह पांच बजे से शुरू होगी और टिकट की उपलब्धता तक जारी रहेगी। इस बार मैच के सभी टिकटों की बिक्री ऑनलाइन तरीके से ही की जाएगी। प्रशंसक इन टिकटों को डिस्ट्रिक्ट एप या www.district.in वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजापुर में तैनात CRPF निरीक्षक बिप्लव ने जीते एक करोड़

Share on Social MediaKBC 17 । अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। बिप्लव ने चंद सेकंड में सवाल का जवाब […]