गीतकार प्रसून जोशी ने भारतीय नौसेना के लिए लिखा नया जोशीला गान- ‘कॉल ऑफ द ब्लू वॉटर्स

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 42 Second

नेवी डे के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में मशहूर गीतकार प्रसून जोशी का लिखा नया एंथम लॉन्च किया गया. नौसेना का ये नया एंथम सुनने वाले हर किसी के दिल में जोश जगा रहा है. इस नए एंथम का एक वीडियो जारी किया गया है. इसके बोल काफी जोशीले हैं. सबसे पहले नौसेना को नया ध्वज प्रदान करने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की एक झलक है. जिसमें वे नौसेना के जवानों से कहते हैं- ‘अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ़ प्रतिज्ञ सोच लो, प्रशस्य पुण्य पंथ है, बढ़े चलो, बढ़े चलो, बढ़े चलो.’

इसके साथ ही इंडियन नेवी का नया एंथम कॉल ऑफ द ब्लू वाटर शुरू होता है. इस गीत को शंकर महादेवन ने गाया है.

कॉल ऑफ द ब्लू वाटर्स’ नामक नौसेना के नए गीत के बोल इस तरह हैं:

सागर के देव वरुण को नमन,

हरदम तैयार हैं, बिल्कुल तैयार हैं, जीजान से तैयार हैं

इसिलिए तो हम लहरों के पहरेदार हैं.

जय भारती–जय भारती, हम हैं नौसेना, हम हैं भारत के सारथी,

हैं उस मिट्टी के बने हुए जिस पर देशभक्ति का ठप्पा है

तबा गर्व से देखों बोल रहा सागर का चप्पा है.

दुश्मन के लिए हम वार हैं, हरदम तैयार हैं.

1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों को याद करने के लिए भारत हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाता है. इस साल पहली बार नौसेना दिवस समारोह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया. विशाखापत्तनम के तीन लाख से अधिक नागरिकों ने आरके बीच पर ये खुला समारोह देखा. इस साल जब भारत अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के साथ ‘अमृत काल’ मना रहा है, तो भारतीय नौसेना ने नौसेना दिवस पर ‘संचालनात्मक प्रदर्शन’ के माध्यम से भारत की लड़ाकू शक्ति और क्षमता का एक प्रदर्शन भी किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिलीप कुमार की 100वी जयंती पर सायरा बानो हुई इमोशनल

Share on Social Mediaदिलीप कुमार (Dilip Kumar) साहब और सायरा बानो (Sayra Bano) हिंदी सिनेमा के सबसे आदर्श और प्रेरणादायी दंपति रहे हैं. उनका प्यार किसी भी शब्दों के बंधन से परे है. 12 साल की उम्र से सायरा बानो ने दिलीप साहब को ऐसा देखा कि बस उनकी ही […]

You May Like