सरकार ने महादेव ऐप सहित 22 बेटिंग ऐप पर रोक लगाई

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

नई दिल्ली . केंद्र सरकार ने महादेव और रेड्डीअन्नाप्रिस्टोप्रो सहित 22 बेटिंग ऐप और वेबसाइट पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आग्रह पर यह आदेश जारी किए गए. रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन ऐप को अवैध घोषित किया है. इनका संचालन गैरकानूनी ढंग से किया जा रहा था.

कार्रवाई अवैध बेटिंग ऐप सिंडिकेट के खिलाफ यह कार्रवाई अवैध बेटिंग ऐप सिंडिकेट के खिलाफ ईडी की ओर से की गई जांच और उसके बाद छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप के परिसरों पर छापेमारी के बाद की गई. इसमें ऐप के गैरकानूनी संचालन का खुलासा भी हुआ है.

छत्तीसगढ़ पुलिस बल में एक कांस्टेबल के रूप में कार्यरत आरोपी भीम सिंह यादव और असीम दास को हिरासत में लिया गया था. उनको धनशोधन के अपराध के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है.

छत्तीसगढ़ सरकार ने नहीं लगाया बैन चंद्रशेखर

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया, छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे ऐप पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार होने के बावजूद इनको ब्लॉक करने के लिए कोई अनुरोध नहीं भेजा. राज्य सरकार के पास आईटी अधिनियम की धारा 69ए के तहत वेबसाइट/ऐप को बंद करने की सिफारिश करने की पूरी शक्ति थी. हालांकि, उन्होंने ऐसा नहीं किया और ऐसा कोई अनुरोध नहीं भेजा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुझ पर आपराधिक मामले दर्ज करने की तैयारी महुआ

Share on Social Mediaनई दिल्ली . तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की तैयारी कर रही है. महुआ मोइत्रा ने संसद में पैसों के बदले सवाल पूछने से जुड़े कथित मामले में लोकसभा आचार समिति के सामने पेश होने […]

You May Like