झारखंड में आफत की बारिश, सात मरे

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 20 Second

झारखंड में बीते 24 घंटों से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इस दौरान बारिश के चलते हुए अलग-अलग हादसों व वज्रपात की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई. आधा दर्जन से अधिक कच्चे मकान धराशायी हो गए.

कई जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया. साथ ही बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा है. राज्य में अगले चार दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल के पश्चिमी भाग और उससे सटे झारखंड के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. यह उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ रहा है. इससे पूरे राज्य में चार दिनों तक बारिश होगी.

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण पलामू के पूर्वी इलाकों में सभी आहर-तालाब भर गए हैं. नदियों में भी उफान है. वहीं नौडीहा प्रखंड के मायापुर गांव में एक तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिर सुर्खियों में भूपेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा, याद आई 30 साल पुरानी उधारी...

Share on Social Mediaन्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री कवासी लखमा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मंत्री एक ग्रामीण के साथ दिखाई दे रहे है। वायरल वीडियो में मंत्री कवासी लखमा एक ग्रामीण […]

You May Like