तीन दिन में 300 करोड़ मिले, गिनती जारी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 48 Second

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनसे जुड़ी फर्मों पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी रही. शनिवार को भी रांची स्थित उनके आवास और ओडिशा स्थित ठिकानों पर आयकर अधिकारियों ने दबिश दी.

इस दौरान अब तक धीरज साहू के ठिकानों से करीब 300 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और नोटों की गिनती अभी जारी है. आयकर सूत्रों की मानें तो शनिवार तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है. हालांकि अबतक सांसद या उनकी फर्म की ओर से प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस बीच कैश बरामदगी के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है.

रांची आवास से तीन सूटकेस ले गई टीम शुक्रवार को छापेमारी के तीसरे दिन आयकर विभाग की टीम रांची में सांसद के रेडियम रोड स्थित आवास सुशीला निकेतन से तीन सूटकेस लेकर गई. इधर, भुवनेश्वर से आयकर अधिकारियों को शुक्रवार को बोलांगीर के सुदापाड़ा में छापेमारी के दौरान नकदी से भरे 156 बैग मिले हैं.

बरामद रुपये झामुमो और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के धीरज साहू के ठिकानों से तीन सौ करोड़ मिलने पर भाजपा ने हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि आईटी के छापेमारी में बरामद नकदी कांग्रेस और झामुमो को शीर्ष नेताओं की है. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पद पर बने रहने का कोई अधिकारी नहीं है. उन्हें स्तीफा दे देना चाहिए. वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के जरिए 2024 के चुनाव के लिए धन जुटाने की कोशिशें हो रही हैं.

नोट गिनने वाली मशीन हो गई खराब

गुरुवार को बरामद नोटों की गिनती के दौरान नोट गिनने वाली मशीनें खराब हो गई थी. इसके बाद दूसरी मशीनें मंगाई गई थीं. ये नोट धीरज साहू व उनके परिजनों की शराब निर्माता कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर कार्यालय से छापेमारी के दौरान बरामद किए गए थे. बरामदगी के बाद बोलांगीर में एसबीआई मुख्य शाखा में जब्त नोटों की गिनती जारी है.

कहां-कहां हुई है छापेमारी

  • बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और इससे जुड़े परिसर

 

  • बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकाने

 

  • बौध डिस्टिलरी के भुवनेश्वर स्थित कार्यालय में.

 

  • बोलांगीर के सुदापाड़ा और तितिलागढ़ के दो शराब व्यापारियों के आवास.

 

  • रांची में सांसद धीरज साहू के आवास पर.

 

156 बैग नकदी से भरे मिलेओडिशा में , तीन दिन से जारी है छापेमारी

 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

BREAKING NEWS: कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेमारी में 500 - 700 करोड़ रुपये से अधिक नकद मिलने संभावना सूत्र

Share on Social MediaBREAKING NEWS: आयकर विभाग के छापेमारी में 500 – 700 करोड़ रुपये से अधिक नकद मिलने संभावना सूत्र