रोटी-कपड़े की तरह शिक्षा, स्वास्थ्य जरूरी मोहन भागवत

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 32 Second

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि रोटी व कपड़े की तरह शिक्षा और स्वास्थ्य भी बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है. ये मूलभूत सुविधाएं सस्ती और सुलभ होनी चाहिए.

मोहन भागवत ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे में धर्मवीर आनंद दिघे कैंसर अस्पताल और एक मंदिर परिसर की आधारशिला रखी. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाना समाज की सर्वोच्च सेवा है. डॉक्टर बनने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है, मगर व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति की पहुंच उच्च शिक्षा तक हो.

भागवत ने कहा कि देश में आज अस्पतालों का बड़ा नेटवर्क है, मगर आबादी की लिहाज से यह पर्याप्त नहीं है. स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अभी और काम करना होगा. उन्होंने कहा कि ठाणे में कैंसर अस्पताल बनने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी. भागवत ने इस अस्पताल परियोजना के लिए आरएसएस की ओर से हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आईटीआर भरने का आज आखिरी मौका

Share on Social Mediaवित्त वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है. वेतनभोगी और व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आज आखिरी मौका है. हालांकि, वे अंतिम तिथि के बाद भी आईटीआर भर सकते हैं लेकिन जुर्माना और ब्याज दोनों चुकाने होंगे. आयकर की धारा- 234एफ […]

You May Like