युवती ने होटल से बिरयानी मंगाई, खाने से मौत

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

कासरगोड (केरल). होटल की बिरयानी ( कुझिमंथी) खाने से शनिवार को 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पुलिस ने होटल मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मेलपरम्बा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। मेलपरम्बा पुलिस के अनुसार, पेरुम्बला की 20 वर्षीय अंजू श्रीपार्वती की शनिवार सुबह स्थानीय होटल से खरीदी गई बिरयानी खाने से शनिवार सुबह मौत हो गई।

बताया गया कि उसने बीती 31 दिसंबर को कासरगोड में रोमानिया नाम के एक रेस्तरां से ऑनलाइन डिश खरीदी थी। उसे खाने के बाद ही अंजू की तबीयत खराब हो गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। निजी अस्पताल से उसे कर्नाटक के मेंगलुरु स्थित अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्री ने जांच के आदेश दिए केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने खाद्य सुरक्षा आयुक्त को मामले की जांच और रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सानिया मिर्जा अगले महीने टेनिस को अलविदा कह देंगी

Share on Social Mediaनई दिल्ली . अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirja) अब अगले महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए कोर्ट पर नजर नहीं आएंगी. उन्होंने फरवरी में दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के बाद अपने शानदार करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है. युगल रैंकिंग […]

You May Like