सानिया मिर्जा अगले महीने टेनिस को अलविदा कह देंगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 57 Second

नई दिल्ली . अनुभवी भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirja) अब अगले महीने के बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए कोर्ट पर नजर नहीं आएंगी. उन्होंने फरवरी में दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के बाद अपने शानदार करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है. युगल रैंकिंग में शीर्ष पर रहीं सानिया ने डब्ल्यूटीए (महिला टेनिस संघ) से बातचीत में इसकी घोषणा की.

19 फरवरी से शुरू होगा दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप डब्ल्यूटीए 1000 स्तर का टूर्नामेंट है. यह 19 फरवरी से शुरू होगा. दरअसल सानिया ने पिछले सत्र के आखिर में ही अपने खेल को अलविदा कहने का मन बनाया था लेकिन कोहनी की चोट के कारण वह अगस्त 2022 में यूएस ओपन से बाहर हो गईं और पूरे सत्र खेल से दूर रहीं. पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने वाली 36 वर्षीय सानिया एक दशक से अधिक समय से दुबई में रह रही हैं. अब वह अपने ‘घरेलू मैदान’ पर खेल को अलविदा कहना चाहेंगी.

चोटिल हो गई थीं सानिया ने ‘डब्ल्यूटीएटेनिस डॉट कॉम’ से कहा, मैं डब्ल्यूटीए फाइनल्स (बीते सत्र में) के बाद खेल को अलविदा कहने वाली थी क्योंकि डब्ल्यूटीए फाइनल्स के युगल वर्ग में हमारी जगह पक्की थी. लेकिन यूएस ओपन से ठीक पहले मेरी कोहनी में चोट लग गई थी, इसलिए मुझे उसके बाद के हर टूर्नामेंट से हटना पड़ा. उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती हूं. इसलिए मैं चोट के कारण बाहर नहीं होना चाहती थी. मैंने वापसी के लिए अभ्यास जारी रखा था.

पहला ग्रैंड स्लैम खेलेंगी सानिया इस साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलेंगी. उन्होंने इसके लिए कजाकिस्तान की अन्ना डेनिलिना के साथ जोड़ी बनाने के लिए हामी भर दी है. वह पिंडली में चोट से जूझ रही हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चोट उसकी विदाई की योजनाओं में बाधा नहीं बनेगा. उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप के दौरान दुबई में खेल को अलविदा कहने की है.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नासा का पुराना उपग्रह आज धरती पर गिरेगा

Share on Social Mediaअमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) का 38 साल पुराना उपग्रह सप्ताह के अंत तक धरती पर गिर सकता है. अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार, इस उपग्रह के रविवार के रात तक धरती पर आने की उम्मीद है. अतरिंक्ष एजेंसी इसके मलबे को निस्तारित […]