ऑटो एक्सपो में एक से बढ़कर एक बस शो केस की हैं,  जो यात्रियों को आरामदायक-सुरक्षित सफर कराएंगी

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:3 Minute, 43 Second

एक्सपो में स्विच मोबिलिटी कंपनी ने डबल डेकर इलेक्ट्रिक बस ईआईवी-22 पेश की है. इसमें दमदार बैटरी लगाई गई है, जो डेढ़ से तीन घंटे में चार्ज हो जाएगी. एक बार चार्ज होने पर यह 250 किलोमीटर चल सकेगी. अल्ट्रा मार्डन तकनीक पर बनी इस बस में रियर और फ्रंट ससपेंसन लगे हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें प्रीमियम इंटीरियर का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह बेहद आरामदायक बस है. इसमें 65 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. निचले डेक को भी खड़े रहने वाले यात्रियों के लिए डिज़ाइन किया गया है. ईवी 22 में 231 केडब्ल्यूएच क्षमता के निकल कोबाल्ट मैंगनीज बैटरी पैक का उपयोग किया गया है. इस बस में भी सुरक्षा फीचर पर विशेष ध्यान दिया गया है.

ऑटो एक्सपो में जेबीएम कंपनी ने मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत 12 मीटर लंबी एक ई-सिटी बस प्रदर्शित की है. इसमें बहुत खास फीचर हैं. इस बस की बैटरी को सिर्फ एक घंटे में चार्ज किया जा सकता है. एक बार की चार्जिंग में एक हजार किलोमीटर तक चल सकती है. यात्रियों के लिए बस की हर सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए सुविधा है. इसके साथ ही सीट को अपनी सुविधा अनुसार बदल सकते हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गेट के पास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इससे सभी पर ध्यान रखा जा सकता है. बस के अंदर वाई-फाई की सुविधा है, जो सफर को बेहतर बनाने और मनोरंजन के लाभकारी है. ऐप से यात्री की सारी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है. यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में कितना समय है, इसकी भी जानकारी मिलती रहेगी.

झपकी लगी तो चालक को अलर्ट करेगी डिवाइस

हैदराबाद की इलेक्ट्रिक बस कंपनी ने अपनी न्यू ओलेक्ट्रा सी 9 प्रदर्शित की है. लंबे रूट के लिए डिजाइन की गई इलेक्ट्रिक बस में यात्रियों और चालक की सुरक्षा का ़विशेष ध्यान रखा गया है. बस में 600 एएच कैपेसिटी वाली बैटरी लगाई गई है. स्लो चार्जर से ये चार घंटे और फास्ट से 2 से 2.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. फुल चार्ज होने के बाद यह 320 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है. ड्राइवर सीट के पास कोई दूसरी सीट नहीं है. सभी सीट को पायलट सीट के जैसा डिजाइन किया गया है, यानि ये पीछे की तरफ झुक जाती हैं और आगे की तरफ इनमें बड़ा लेग होल्डर दिया गया है. हर सीट पर हैमर और पैनिक बटन भी है. चालक की सीट के सामने सेंसिंग सिस्टम है. बस चलाते समय चालक की आंख लगती है तो अलार्म बजने लगेगा.       

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम के दौरे से पहले मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर लगे मोदी के बड़े-बड़े कटआउट, सियासत तेज

Share on Social Mediaप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुंबई दौरे से दो दिन पहले शहर में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर प्रधानमंत्री, शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए हैं. बीएमसी चुनाव की सुगबुगाहट के बीच […]