केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के राज्य सरकार के विरुद्ध तीखे बोल, कहा -‘सीएम भूपेश को इस्तीफा दे देना चाहिए’

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

न्यूज़ डेस्क : बीजेपी द्व्रारा आज डिया सवांद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘भू-पे’ एप की लॉन्चिंग की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने मौजूदा भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोलै,उन्होंने कहा भू-पे’ एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की डिटेल मिलेगी. डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह “भू पे” एप को बनाया गया है। भाजपा ने दावा किया है कि ‘भू-पे’ एप खोलते ही कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की डिटेल मिलेगी. डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह भू pay एप को बनाया गया है. भू pay एप्प में शराब घोटाला, पीएससी घोटाला, भ्रष्टाचार, कोरोनाकाल में दिए जाने वाला अतिरिक्त चावल में घोटाला, गौठान घोटाला, कोयला घोटाला, महादेव सट्टा एप के बारे में जानकारी मिलेगी।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के बयान पर भी पलटवार किया है। उन पर निशाना साधते बड़ा आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा कि “जिस व्यक्ति का दामन साफ न हो और अपना किया कुछ न हो बीते पांच सालों में। शराब घोटाले से लेकर कोयले की दलाली तक न जाने कौन-कौन से उनके ऊपर आरोप लगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान दो ऐसे राज्य हैं, जहां के मुख्यमंत्री के सबसे करीबी अधिकारी जेल में या बेल पर हैं। उनके ऊपर केवल भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप नहीं लगे। करोड़ों रुपए पकड़े गए हैं, सोना पकड़ा गया है। उन्हें तो शर्म से ही इस्तीफे दे देने चाहिए थे पर नहीं दिए। अब जनता बाहर का रास्ता दिखाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Video : प्रियंका ने इंदिरा गांधी को कहा 'महापुरुष', भाजपा नेता तंज कसते हुए बोले...

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra was on Madhya Pradesh tour on Thursday. Here, while addressing the Jan Aakrosh Yatra, he described the former Prime Minister and his grandmother Indira Gandhi as great men.