RBI ने इन तीन बड़े बैंकों पर लगाया जुर्माना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 55 Second

बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र के रेग्युलेटर आरबीआई ने देश के तीन बड़े बैंकों पर कुछ नियमों के उल्लंघन के चलते जुर्माना लगाया है. इन बैंकों के नाम जम्मू एंड कश्मीर बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और एक्सिस बैंक हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ निर्देशों का अनुपालन न करने पर जम्मू एंड कश्मीर बैंक पर 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र पर भी 1.45 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.

एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना
केंद्रीय बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि एक्सिस बैंक पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसमें कहा गया है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड बकाया के देर से भुगतान के लिए कुछ खातों में दंडात्मक शुल्क लगाया था, हालांकि ग्राहकों ने अन्य माध्यम से नियत तारीख तक बकाया का भुगतान कर दिया था. आरबीआई ने कहा कि जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों पर आधारित है.

पिछले साल भी एक्सिस ने झेली थी पेनल्टी
हालांकि एक्सिस बैंक पर इससे पहले भी जुर्माना लगाया जा चुका है और ये पिछले साल 2022 के अप्रैल के दौरान लगाया गया था. भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी दिशानिर्देशों ( Know Your Customer) सहित विभिन्न उल्लंघनों के लिए निजी क्षेत्र की दिग्गज बैंक, एक्सिस बैंक ( Axis Bank) पर जुर्माना लगाया था. तब बैंकिंग और फाइनेंशियल क्षेत्र के रेग्युलेटर आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आरबीआई द्वारा जारी कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए एक्सिस बैंक पर 93 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई के मुताबिक निजी क्षेत्र के ऋणदाता ने लोन और एडवांस से जुड़े कुछ प्रावधानों, Know Your Customer (केवाईसी) दिशानिर्देशों और ‘बचत बैंक खातों में न्यूनतम शेष राशि का रखरखाव न करने पर ये पेनल्टी लगाना पड़ा था.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी के साथ हुई लाखों रुपए की धोखाधड़ी,केस दर्ज....

Share on Social Mediaरायपुर : राजधानी में एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां एक टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी से फूल और पूजा सामग्री से जुड़े व्यवसाय में निवेश के नाम पर ठगो ने कारोबारी से 60 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस के अनुसार कारोबारी जसप्रीत सिंह भाटिया की […]

You May Like