बीच सड़क महिला ने छात्रा से की मारपीट, दोनों के बीच जमकर हुई झूमाझटकी, वीडियो हो रहा वायरल

rashtra path
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 29 Second

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर इलाके में उस वक्त हंगामा मच गया, जब बीच सड़क पर एक महिला ने स्कूली छात्रा के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान दोनों के बीच झूमाझटकी हुई, जिसमें छात्रा के चेहरे पर कई जगह नाखून के निशान आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। मारपीट की पूरी घटना को वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से छात्रा की बातचीत से नाराज थी। इसी बात को लेकर वह छात्रा को समझाने के लिए पहुंची थी, लेकिन बात विवाद और फिर मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। हालांकि दोनों पक्षों के बीच आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने कोई भी मामला दर्ज नहीं कराया है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद सुलझा लिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘जंबूरी 2026’ में कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री श्याम बिहारी और विधायक पुरंदर का पलटवार, कहा- जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही सरकार, जरूरत पड़ी तो होगी जांच…

Share on Social Mediaरायपुर। बालोद में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित होने वाले ‘जंबूरी 2026’ में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है, अगर जरूरत पड़ी तो जांच कराई जाएगी. […]

You May Like