दिलीप कुमार की 100वी जयंती पर सायरा बानो हुई इमोशनल

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 6 Second

दिलीप कुमार (Dilip Kumar) साहब और सायरा बानो (Sayra Bano) हिंदी सिनेमा के सबसे आदर्श और प्रेरणादायी दंपति रहे हैं. उनका प्यार किसी भी शब्दों के बंधन से परे है. 12 साल की उम्र से सायरा बानो ने दिलीप साहब को ऐसा देखा कि बस उनकी ही होकर रह गईं और आज भी वह उन्हें याद कर भावुक हो जाती हैं.

दिलीप कुमार की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर ‘हीरो ऑफ हीरोज’ फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है और अभिनेत्री सायरा ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की और एक बार फिर से दिलीप कुमार का पोस्टर देखते ही उनकी आखें नम हो गईं.

दिलीप कुमार की फिल्मों की हुई दोबारा स्क्रीनिंग

11 दिसंबर को दिलीप कुमार की 100वां मनाया जाएगा. इस मौके पर हेरटेज फाउंडेशन की ओर से फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया है, जिसमें दिलीप साहब की फिल्मों की दोबारा से स्क्रीनिंग हुई. इस इवेंट में वहीदा रहमान, आशा पारेख, फरीदा जलाल जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए, लेकिन पत्नी सायरा की नजरे तो बस दिलीप कुमार के पोस्टर पर टिक गईं.

आंखों से छलक आए आंसू

वायरल भयानी पेज से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सायरा बानो इवेंट में आने के बाद पहले तो दिलीप साहब के पोस्टर को देखती हैं और उसके बाद वह उन्हें छूकर जैसे महसूस करने की कोशिश करती हैं. इस दौरान वह अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक आए.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई  पेंगुलिन तस्करी में संलिप्त सभी 05 आरोपी गिरफ्तार

Share on Social Mediaवन एवं जलवायु मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा राज्य में वन अपराधों की रोक थाम के लिए सतत् रूप से अभियान जारी है. इसके तहत गत दिवस 10 दिसम्बर को भानुप्रतापपुर वनमंडल अंतर्गत लगभग 12 लाख रूपए की कीमत के 12.5 किलोग्राम वजनी एक […]

You May Like