क्रिकेट पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं आयुष्मान खुराना

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 50 Second

क्रिकेट को लेकर सिलेब्स की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है. हाल ही में सम्पन्न हुए विश्व कप को देखने कई सितारे स्टेडियम भी पहुंचे थे. आयुष्मान खुराना भी उन सितारों में हैं जो क्रिकेट को लेकर क्रेजी हैं. वह बता भी चुके हैं कि वह पंजाव में जिला स्तर की अंडर-19 क्रिकेट टीम से खेल भी चुके हैं और बहुत पैशन से क्रिकेट को फॉलो करते हैं. वह क्रिकेट पर आधारित फिल्म में भी काम करना चाहते हैं. उन्होंने हाल ही में बताया कि क्रिकेट पर फिल्म करना मेरी बकेट लिस्ट में शामिल है और उम्मीद है कि मेरी यह तमन्ना जल्द पूरी होगी. मुझे लगता है कि जब मुझे ऐसी कोई फिल्म मिलेगी तब क्रिकेट में मेरी स्किल्स काम आएंगी.

पिछले दिनों खबर थी कि आयुष्मान खुराना बड़े पर्दे पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक में अहम रोल अदा कर सकते हैं. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई पुख्ता खबर नहीं है कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे या नहीं. लेकिन उनकी इस तमन्ना ने जरूर कयासों को जरूर हवा दे दी है. अन्य फिल्मों की बात करें तो आयुष्मान खुराना फिल्म वैम्पायर ऑफ विजयनगर में सामंथा रुथ प्रभु के साथ नजर आएंगे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

जिंदगी की जंग जीतकर कुछ देर में बाहर आएंगे 41 मजदूर

Share on Social Mediaउत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलने का अभियान लगभग सफल हो गया है.ड्रिलिंग का काम पूरा हो गया है. अब किसी भी वक्त मजदूर बाहर आ सकते हैं. NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई हैं. उम्मीद है कि […]

You May Like