थाने में रखा 90 लाख का गांजा खाकर चूहे हुए ‘मस्त’, मथुरा पुलिस ने कोर्ट में दिया बयान

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 21 Second

दुनियाभर में आपने कई तरह के केस सुने होंगे लेकिन मथुरा (Mathura) के जैसा ये अनोखा केस आपने कभी नहीं सुना है. मथुरा से एक खबर आई है जिसका गले से नीचे उतरना थोड़ा मुश्किल है. मथुरा पुलिस का कोर्ट में दिया बयान इन दिनों सुर्खियों में है. पुलिस मे कोर्ट में बताया है कि थाने के मालखाने में रखे 581 किलो गांजे की खेप चूहे खा गए. इस रिपोर्ट को एडीजे सप्तम के कोर्ट में पेश की गई.

यहां पुलिस ने दो मामलों में कुल 581 किलो गांजा जब्त करके मालखाने में रखा था. शेरगढ़ और हाइवे थाना पुलिस ने साल 2018 में 386 और 195 किलो गांजा पकड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 60 लाख (15 लाख x 4) थी. पुलिस ने इसकी रिपोर्ट एडीजे सप्तम के कोर्ट में पेश की. इसके बाद एडीजे ने पुलिस से कहा कि पूरा गांजा सील लगाकर लाओ. पुलिस बोली कि गांजा तो चूहे खा गए. एडीजे बोले प्रूफ दिखाओ और टाइम दे दिया 26 नवंबर तक.

क्या है पूरा मामला?

मथुरा पुलिस ने शेरगढ़ और हाईवे से 581 किलो गांजे को जब्त किया था जिसमें से 386 किलो गांजा शेरगढ़ से और 195 किलो गांजा साल 2018 में थाना हाईवे से पुलिस को बरामद हुआ था. एडीजे सप्तम ने पुलिस को इन गांजे के सील पैकेट्स कोर्ट के सामने लाने के आदेश दिए थे. पुलिस ने गांजा तो नहीं पेश किया बदले में एक रिपोर्ट जरूर दी जिसमें कहा गया कि 581 किलो गांजे का कुछ हिस्सा चूहे खा गए और बाकी बचे गांजे को जला दिया गया. पुलिस के इस बयान को सुनकर सबके कान खड़े हो गए. अब 26 नवंबर को कोर्ट ने पुलिस को इससे जुड़े सबूत पेश करने के आदेश दिए हैं.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आर्मी का मज़ाक उड़ाते रिचा चड्ढा का ट्वीट देख भड़के अक्षय कुमार

Share on Social MediaGalwan Says Hi, आज सुबह से रिचा चड्ढा [Richa Chaddha] का ये ट्वीट हर किसी का खून खौला रहा है और लोग उन्हें जमकर लताड़ रहे हैं. अब रिचा चड्ढा को लताड़ने वालों में शामिल हो चुके हैं एक्टर अक्षय कुमार. अक्षय कुमार ने रिचा चड्ढा के […]

You May Like