अनंतनाग मुठभेड़ में मारा गया आतंकी उजैर,अनंतनाग मुठभेड़ संपन्न, सर्च ऑपरेशन जारी…

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 51 Second

न्यूज़ डेस्क : इस वक़्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। अनंतनाग में बीते बुधवार से जारी मुठभेड़ संपन्न हो गई है। सुरक्षाबल को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना ने लश्कर कमांडर उजैर खान को मार गिराया है साथ ही उसके पास से मिले हथियारों को जब्त कर लिया है। कश्मीर रेंज के पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अभी तलाशी अभियान जारी है।

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, एक और आतंकवादी का शव मिला है। अनंतनाग मुठभेड़ संपन्न हो गई है, लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

अनंतनाग के कोकरनाग के गडोल के जंगल में मुठभेड़ मंगलवार रात करीब एक बजे शुरू हुई थी। इस अभियान में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे और दो से तीन लापता बताए जा रहे थे। उसके बाद से ही आतंकियों को मार गिराने का अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों द्वारा बूबी ट्रैप लगाए जाने की आशंका को देखते हुए विस्फोटकों का पता लगाने में माहिर खोजी श्वान अलावा अत्याधुनिक सेंसरों के सहारे जवान धीरे-धीरे आतंकियों के ठिकाने का घेरा तंग कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने हो रहे उल्लेखनीय कार्य - मुख्यमंत्री बघेल

Share on Social Mediaमुख्यमंत्री बघेल ने आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए है। इसके तहत प्रदेश के दूरस्थ वनांचल तक सुगम इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। हमारे लिए यह गर्व की बात […]