मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने की सौजन्य मुलाकात

rashtra path
Share on Social Media

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में बिहार के वन एवं सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री श्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने डॉ प्रेम कुमार का छत्तीसगढ़ में हार्दिक स्वागत किया। डॉ प्रेम कुमार आज से राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होने रायपुर आए हैं। वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान उपार्जन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक

Share on Social Mediaरायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी […]