मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम में भगवान श्री राम की भव्य मूर्ति का किया अनावरण

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 0 Second

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजिम महोत्सव स्थल पर भगवान श्री राम की 25 फीट ऊंची भव्य मूर्ति का अनावरण किया. इस मूर्ति को 5 महीने की अल्पावधि में तैयार किया गया है. इस भव्य एवं विशाल मूर्ति को तैयार करने में ओड़िसा के 20 शिल्पकारों ने मुख्य भूमिका निभाई है. इसे हाथ से तराश कर छत्तीसगढ़ के बिल्हा स्टोन से निर्मित किया गया है. मूर्ति को 8 फीट ऊंचे नवनिर्मित चबूतरा में प्रतिस्थापित किया गया है. इसकी भव्यता देखते ही बनती है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव लोचन मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजिम-चौबेबांधा-नवागांव मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और 3.7 किलोमीटर लंबे लक्ष्मण झूला पहुंच मार्ग का भूमिपूजन किया. उल्लेखनीय है कि राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत त्रिवेणी संगम राजिम भी शामिल है. राज्य शासन द्वारा राजिम में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए 13 करोड़ 12 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है. इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास उपस्थित थे.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पांच संभागों के 1899 प्रतिभागी आज से दिखाएंगे खेल में प्रतिभा

Share on Social Mediaरायपुर. राज्य स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन 8 जनवरी से रायपुर में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के पांच संभागों के 1899 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें 845 महिला, 861 पुरुष खिलाड़ी और 377 अधिकारी-कोच शामिल हैं. इस प्रतियोगिता में 14 पारंपरिक खेलों में प्रदेशभर के संभाग […]

You May Like