छत्तीसगढ़ में निकली 440 पदों पर सीधी भर्ती, परीक्षा की तिथि जारी..

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 15 Second

रायपुर : बेरोज़गार युवाओं को रोज़गार प्रदान करने के लिए राज्य शाशन लगातार विभिन्न विभागों में भर्ती निकलकर अवसर प्रदान कर रही है। बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ के अंतर्गत पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती एवं पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती परीक्षा 2023 के संबंध में अहम जानकारी सामने आयी है। इस परीक्षा के लिए 12 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन और त्रुटि सुधार लिया जाएगा।

आपको बता दें कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षक सुपरवाइजर के रिक्त 440 पदों पर नियुक्ति के लिए चयन हेतु प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जा रही है। पर्यवेक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी केवल महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर के वेबसाइट पर आमंत्रित किए गए थे। इस परीक्षा के लिए वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड पेमेंट, ग्रेड वेतन 2400, मैट्रिक्स वेतन लेवल 06 तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है, जिसके अनुसार उक्त पदों पर भर्ती की परीक्षा 27 अगस्त 2023 रविवार को आयोजित की जाएगी। जिसमें पर्यवेक्षक खुली सीधी भर्ती के लिए सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक परीक्षा होगी और पर्यवेक्षक परिसीमित सीधी भर्ती के लिए दोपहर 2:00 बजे से 4:15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए व्यापम की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 21 अगस्त सोमवार को जारी किए जाएंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंजन फेल होने पर भी उतरेगा चंद्रयान-3

Share on Social Mediaबेंगलुरु . इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 के सभी सेंसर व दोनों इंजन काम नहीं करेंगे तब भी लैंडर विक्रम 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होगा. गैर-लाभकारी संस्था दिशा भारत द्वारा आयोजित चंद्रयान-3 भारत […]

You May Like