एलन मस्क ने ट्विटर, जुकरबर्ग  ने  FB की नौकरी से निकाला, TATA की यह कंपनी देगी नौकरी

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

हाल के दिनों में जहां, मेटा (Meta) प्लेटफॉर्म्स इंक, ट्विटर (Twitter) इंक और नई अर्थव्यवस्था के अन्य लीडर ने नौकरी से निकालने के अभूतपूर्व दौर की शुरुआत की है.

वहीं, पुरानी अर्थव्यवस्था के दिग्गज खुली बांहों से लोगों का इंतजार कर रहे हैं. लग्जरी कार निर्माता Jaguar Land Rover (जगुआर लैंड रोवर) ने शुक्रवार को कहा कि वह ऑटोनॉमस ड्राइविंग से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिफिकेशन और मशीन लर्निंग तक के क्षेत्रों में अपने विकास को गति देने के लिए लगभग 800 टेक्नोलॉजी कर्मचारियों को नियुक्त करना चाहती है. ब्रिटिश बैंक Barclays Plc (बार्कलेज पीएलसी) दूसरी जगहों पर नौकरी से निकाले गए उन कामगारों को मदद की पेशकश कर रही है जो नए बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस को शुरू करने के इच्छुक हैं. और उन्हें अपने यहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी हजारों नौकरी की खाली जगहों को भरने की उम्मीद है.

बार्कलेज के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मार्क एश्टन-रिगबी ने इस हफ्ते एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, “मैं दृढ़ विश्वास रखता हूं कि जब एक दरवाजा बंद हो जाता है, तो दूसरा खुलता है और प्रतिकूलता से अवसर निकल सकता है.”

दुनिया की कुछ सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी फर्मों ने हाल के हफ्तों में हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरू कर दिया है, जिससे एक दशक के तेजी से नौकरियों में हो रही बढ़ोतरी को अचानक खत्म कर दिया है. ब्लूमबर्ग ने बताया है कि Amazon.com इंक 10,000 पदों में कटौती कर रहा है, जबकि मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व में मेटा ने कहा है कि यह 11,000 कर्मचारियों को गैर-जरूरी मान रहा है. नए मालिक एलन मस्क के तहत ट्विटर पर, कम से कम 3,700 नौकरियों में कटौती की जा रही है, या सोशल मीडिया कंपनी में काम करने वाले लोगों का लगभग आधा हिस्सा.

एश्टन-रिग्बी ने लिखा है कि बार्कलेज इच्छुक उद्यमियों के लिए अपने कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है, जो उन्हें अपनी फिनटेक कंपनियां बनाने में मदद करने के लिए 20 हफ्ते का कोर्स प्रदान करता है. इंजीनियरिंग और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में बार्कलेज के पास दुनिया भर के टेक्नोलॉजी कर्मचारियों के लिए 3,000 से ज्यादा नौकरियां हैं. उन्होंने लिखा, “यदि आप एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं और इसे पढ़ रहे हैं, तो इसे एक संकेत के रूप में लें कि आपके लिए कुछ बहुत ही रोमांचक हो सकता है … आज ही आवेदन करें.”

भारत की Tata Motors Ltd. (टाटा मोटर्स लिमिटेड) के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR) ने कहा कि जिन टेक्नोलॉजी कर्मचारियों की वह भर्ती करना चाह रही है, उनके पास कार निर्माता की अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कारों को विकसित करने और बनाने के लिए जरूरी स्किल होना चाहिए. यह ब्रिटेन, अमेरिका, आयरलैंड, भारत, चीन और हंगरी में लोगों को नौकरी पर रखना चाहती है.

भारत में Apple देगा बंपर नौकरी

इसके साथ ही भारत में भी जल्द ही नौकरी की बहार आने वाली है. आईफोन (iPhone) बनाने वाली कंपनी एप्पल (Apple) ने बेंगलुरु में होसुर (Hosur) के पास अपनी फैक्ट्री बनाई है, इसके जरिए वह भारत में हजारों लोगों को नौकरी देगी. इस मामले पर जानकारी देते हुए दूरसंचार और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने बताया है कि देशभर में करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

28 नवंबर से शुरू होगा हनुवंतिया जल महोत्सव, दो महीने तक गुलजार रहेगा मध्य प्रदेश का गोवा, पहली बार होगा फ्लाइंग बोट का रोमांच

Share on Social Mediaमध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) पहली बार फ्लाइंग बोट का रोमांच हनुवंतिया टापू में 28 जनवरी तक चलेगा. जल महोत्सव (Jal Mahotsav) में वाटर, एयर एडवेंचर एक्टिविटी के साथ लोक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक देखने को मिलेगी. हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj […]