उत्तरप्रदेश में चौथे चरण का मतदान शुरू, जानें किस सीट में कितनी वोटिंग

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:2 Minute, 38 Second

यूपी विधानसभा के चौथे चरण में आज 9 जिलों की 59 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.10% मतदान हुआ है। इनमें सबसे ज्यादा 10.62% वोट पीलीभीत में पड़े हैं। 10.45% के साथ लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर पर है। कुछ देर पहले केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में वोट डाला है। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा- उत्तर प्रदेश में भाजपा न सिर्फ इतिहास दोहरा रही है, बल्कि इस बार हम पहले से अधिक सीटों के साथ जीत दर्ज करेंगे।

सुबह 8 बजे से पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ, बीजेपी नेता अदिति सिंह ने रायबरेली सदर और साक्षी महाराज ने उन्नाव में वोट डाला। चौथे चरण में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 2.13 करोड़ मतदाता 624 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 91 महिला प्रत्याशी हैं।
चौथे फेज में कांग्रेस के सामने अपना गढ़ रायबरेली बचाने की चुनौती है। वहीं, सवाल यह भी है कि क्या लखीमपुर कांड के बाद भाजपा वहां पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी? अटल का लखनऊ किसका होगा? इसका फैसला भी इस चरण में होगा। बता दें कि यूपी में अब तक तीन चरणों में 172 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है।
पीलीभीत की बरखेड़ा विधानसभा के इमलिया गांव में अंडरपास का निर्माण ना होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।
उन्नाव में मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोस्ती नगर पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, सपा नेता सोनी सिंह परिहार समेत 25 लोगों को नजरबंद किया गया।
सीतापुर के सेउता के चैनपुरवा बूथ संख्या 217, 183 और 299 पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ।
यूपी के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और हरदोई से भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने हरदोई के पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मौसम का मिजाज कल बदल सकता है, अगले तीन दिन में बढ़ेगा तापमान

Share on Social Mediaछत्तीसगढ़ में बुधवार को फिर बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में बरसात की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है, यह बरसात देर रात से कल सुबह तक हो सकती है। बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान […]

You May Like