इराकी सैनिकों ने बगदाद में आईएस के आतंकी को मार गिराया

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

देश के मध्य और उत्तरी हिस्सों में दो घटनाओं में एक इराकी सैनिक और इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह का एक आतंकवादी मारा गया. इराकी ज्वाइंट ऑपरेशन कमांड के मीडिया ऑफिस की ओर से कहा गया कि खुफिया रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सेना के एक संयुक्त बल और अर्धसैनिक हाशद शाबी ने राजधानी बगदाद के तरमियाह इलाके में विस्फोटक बेल्ट पहने एक आईएस आतंकवादी को मार गिराया.

सेना के एक सूत्र ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि रविवार को एक अलग घटना में बगदाद से लगभग 400 किलोमीटर दूर मोसुल शहर के पास एक सैन्यअड्डे पर आईएस आतंकवादियों के हमले में एक सैनिक मारा गया और एक अन्य घायल हो गया.

इराकी सुरक्षा बल पिछले महीनों से आईएस के उग्रवादियों से उनकी तेज गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

2017 में आईएस की हार के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तीसरा वनडे: भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

Share on Social Mediaमैनचेस्टर, 17 जुलाई  हार्दिक पांड्या के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन और 50 ओवर के क्रिकेट में ऋषभ पंत के शानदार पहले शतक की बदौलत भारत ने रविवार को यहां ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरे और अंतिम वनडे में इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 […]

You May Like