पापा की तबीयत नासाज है, मैं अस्‍पताल से घर आ गई हूं, लालू यादव की बेटी ने लोगों से कहा पापा के लिए दुआ करें

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) इस समय सिंगापुर के अस्पताल में भर्ती हैं. किडनी के ट्रांसप्लांट के बाद उनके हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है. लालू यादव को किडनी देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि लालू यादव की तबीयत अभी नासाज बनी हुई है. वो अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं.

रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा, ‘आज मैं आप लोगों की दुआओं और आशीर्वाद से हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आ गई, मगर पापा अभी भी हॉस्पिटल में है उनकी तबीयत कुछ नासाज बनी हुई है. बस आप लोगों की दुआओं की शक्ति चाहिए कि पापा भी जल्द से जल्द ठीक होकर आपके बीच,आपके अधिकार की खातिर आवाज बुलंद कर सकें.’

रोहिणी ने ऑपरेशन से पहले अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्होंने ट्वीट किया था ‘रॉक एंड रोल की तैयारी में, विश मी गुड लक’. सिंगापुर में लालू यादव के ऑपरेशन के समय तेजस्वी यादव और मीसा भारती भी उनके साथ थे.

बेटे तेजस्वी यादव ने बताया था कि डॉक्टर चाहते थे कि परिवार का कोई सदस्य ही उनके पिता (लालू यादव) को किडनी डोनेट करे. इसके बाद बेटी रोहिणी आचार्य की किडनी उनके लिए बेस्‍ट मैच हुई और उन्‍होंने ट्रांसप्लांट के लिए किडनी डोनेट करने की हामी भर दी. बाद में परिवार ने ऑपरेशन का फैसला किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कचरे से मिली जींस को लेकर पागल हुए लोग, 94 लाख में बिकी! क्या है वजह

Share on Social Mediaएक जहाज के मलबे से मिली जींस चर्चा में है। दरअसल, इस जींस के लिए बाकायदा बोली लगी। और यह करीब 94 लाख में बिकी। ऑक्शन के अधिकारियों ने बताया कि यह दुनिया की सबसे पुरानी जींस है। असल में एक जहाज 1857 में डूब गया था। […]

You May Like