कचरे से मिली जींस को लेकर पागल हुए लोग, 94 लाख में बिकी! क्या है वजह

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

एक जहाज के मलबे से मिली जींस चर्चा में है। दरअसल, इस जींस के लिए बाकायदा बोली लगी। और यह करीब 94 लाख में बिकी। ऑक्शन के अधिकारियों ने बताया कि यह दुनिया की सबसे पुरानी जींस है। असल में एक जहाज 1857 में डूब गया था। इसी जहाज के मलबे से यह जींस, अमेरिकी राज्य नार्थ कैरोलीना में मिली थी।

5-बटन फ्लाई वाले इस सफेद माइनर्स पैंट को लेकर एक कंफ्यूजन भी है. वह यह कि इसे किस कंपनी ने बनाया है. कुछ लोग इसे लेवी स्ट्रॉस कंपनी का बता रहे हैं. लेकिन आधिकारिक तौर पर लेवी स्ट्रॉस एंड कंपनी की पहली जींस 1873 में बनी थी. लेकिन यह जींस उससे 16 साल पुरानी है.

कुछ लोगों का मानना है कि ऐतिहासिक सबूत इस जींस के लेवी स्ट्रॉस से जुड़े होने की ओर इशारा करते हैं. ये कंपनी तब ड्राई गुड्स का बड़ा थोक विक्रेता हुआ करती थी. और ये पैंट बाद में आई जींस का एक शुरुआती वर्जन हो सकता है.

लेकिन कंपनी के इतिहासकार और अर्काइव डायरेक्टर ट्रेसी पानेक ने कहा है कि इस जींस को किसने बनाया है कि इसे लेकर किए जा रहे सभी दावे अनुमान के आधार पर ही किए जा रहे हैं. एसोसिएटेड प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा- ये पैंट लिवाइस का नहीं है और मेरा मानना है कि यह माइनर्स वर्क पैंट्स भी नहीं हैं.

पैंट को किसने बनाया है, इस पर कंफ्यूजन है, बावजूद एक बात तो पक्की है कि इस जींस को 12 सितंबर 1857 से पहले बनाया गया था. क्योंकि यह जींस उस जहाज से मिली है जो एक तूफान में 12 सितंबर 1857 को डूब गई थी. ये जहाज सैन फ्रांसिस्को से पनामा होते हुए न्यूयॉर्क जा रहा था. इससे पुरानी जींस के होने के अब तक कोई सबूत नहीं हैं.

इस जींस के ऑक्शनकर्ता और कैलिफोर्निया गोल्ड मार्केटिंग ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर ड्वाइट मैनले ने कहा- यह माइनर्स जींस, चांद पर पहले झंडे की तरह ही हैं. यह एक ऐतिहासिक क्षण है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

22 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के रेल यात्री होंगे परेशान, कई ट्रेने होंगी नियंत्रित

Share on Social Mediaरायपुर. इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास तथा गाड़ियों के गतिशील परिचालन हेतु मंडल में नई रेल लाइन, दोहरी लाइन  एवं तीसरी लाइन का कार्य व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं. इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेलवे मंडल के अंतर्गत कीथम स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने […]