CISF में अग्निवीरों को 10 % आरक्षण मिलेगा

rashtrapathnews.com
Share on Social Media

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गुरुवार को घोषणा की कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. एक सप्ताह पहले गृह मंत्रालय ने बीएसएफ में 10 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी.

मंत्रालय ने भर्ती के समय ऊपरी आयु सीमा में छूट देने की भी घोषणा की है. हालांकि वह इस बात पर निर्भर करता है कि अभ्यर्थी अग्निवीरों के पहले बैच के हैं या बाद के बैच के. सीआईएसएफ अधिनियम, 1968 के तहत बनाए गए नियमों में संशोधन के बाद अधिसूचना के माध्यम से यह घोषणा की गई है. अधिसूचना में कहा गया है, ‘10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगी.’

मंत्रालय ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में पांच साल तक और अन्य बैच के उम्मीदवारों के लिए तीन साल तक की छूट दी जाएगी. अधिसूचना के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट रहेगी. अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए निर्दिष्ट आयु सीमा 18-23 वर्ष है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीराम के जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्या नगरी

Share on Social Mediaलखनऊ. अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुधवार को डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को इसके लिए निर्देश जारी किए हैं. वैसे तो अयोध्या में सालभर श्रीराम भक्तों का मेला लगा रहता है, यही कारण है कि […]

You May Like