चुनावी नतीजों पर कांग्रेस नेताओं ने समीक्षा की

rashtrapathnews.com
0 0
Share on Social Media
Read Time:1 Minute, 42 Second

नई दिल्ली . कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान और मिजोरम के हालिया विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार की समीक्षा के लिए शनिवार को अलग-अलग बैठकें कीं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समीक्षा बैठक बुलाई थी.

बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, के सी वेणुगोपाल व अन्य नेता भी मौजूद थे. राजस्थान के लिए हुई समीक्षा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए. बैठक के दौरान राजस्थान के एआईसीसी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमारा वोट शेयर बीजेपी से थोड़ा कम था. हमारे कई उम्मीदवार मामूली अंतर से हार गए. हमने वरिष्ठ नेताओं से कहा कि हम आज से ही संसदीय चुनावों के लिए अपनी तैयारी शुरू कर देंगे. हम अपनी कमियों पर गौर करेंगे और उन पर काम करेंगे.

कांग्रेस के मिजोरम प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि हमने चुनाव के हर पहलू पर चर्चा की, जिसमें जमीनी स्तर और राज्य की संगठनात्मक संरचना के साथ चुनाव के दौरान हुए कई घटनाक्रम शामिल थे. हमने भावी योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया.

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Next Post

ओडिशा में जब्त राशि 290 करोड़ रुपये होने के आसार

Share on Social Mediaओडिशा स्थित शराब बनाने वाली कंपनी के एक समूह और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी के बाद मिली बेहिसाब नकदी के 290 करोड़ रुपये होने की संभावना है. माना जा रहा है कि यह एजेंसी के किसी एक अभियान में अब तक बरामद […]
BREAKING NEWS: आयकर विभाग के छापेमारी में 500 - 700 करोड़ रुपये से अधिक नकद मिलने संभावना सूत्र

You May Like